फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा पुल के बीच खराब हुआ लोडर, हाईवे में लगा जाम

विज्ञापन
बेतवा पुल में लोडर से किताबों को उठाकर सड़क किनारे रखते यातायात पुलिस कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। गुरुवार को दोपहर में कानपुर-सागर हाईवे में बेतवा पुल में कापी किताबों से भरा लोडर खराब हो गया। हाईवे में दोनों तरफ जाम लगने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने कापी किताबों को एक तरफ हटाकर रखवाने के बाद जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। गुरुवार को सरकारी किताबों को भरकर लोडर सुमेरपुर कस्बे जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे बेतवा पुल में अचानक लोडर खराब हो गया। इससे पुल के दोनों तरफ जाम की स्थिति पैदा हो गई और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर ट्रैफिक इंचार्ज अब्दुल अली, कांस्टेबल केपी कुमार, वीरेंद्र, विवेक यादव के साथ कापी किताबों को हाईवे से हटा किनारे रखवाया और क्रेन की सहायता से लोडर को सड़क के किनारे किया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। लेकिन देर शाम तक वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें