फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि: हिमाचल में गेहूं खरीद के लिए बनाए 11 केंद्र, किसानों को प्रति क्विंटल मिलेंगे 2015 रुपये

Tue, 12 Apr 2022 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि किसानों की मांग को देखते हुए इस बार प्रदेश भर में कुल 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस बार अधिक किसानों को अपनी तैयार फसल घरों के पास बेचने में सुविधा होगी। 
विज्ञापन
गेहूं खरीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किसानों से चालू सीजन में गेहूं की खरीद के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल आठ केंद्रों  में किसानों को गेहूं खरीद की सुविधा दी गई थी। इस साल कुछ केंद्रों को दूसरे स्थान में खोलने का फैसला लिया है और तीन केंद्र नए स्थानों पर खोले गए हैं। ये केंद्र 15 अप्रैल से किसानों से गेहूं खरीद करेंगे। किसानों से गेहूं इस बार 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाना है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि किसानों की मांग को देखते हुए इस बार प्रदेश भर में कुल 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस बार अधिक किसानों को अपनी तैयार फसल घरों के पास बेचने में सुविधा होगी। अभी तक किसानों को अपनी फसलें पड़ोसी राज्य पंजाब या हरियाणा में बेचने जाना पड़ता था। ठाकुर का कहना है कि 15 अप्रैल से इन केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश में यहां खोले गए खरीद केंद्र                 
1. सिरमौर:  हरिपुर टोहना, काल अंब और धौलाकुआं। 
2. ऊना:  कांगड़ और टकराला। 
3. कांगड़ा:  गुजरकलां, अरियाली और  ठाकुरद्वारा
4. बिलासपुर: मजारी
5. सोलन: नालागढ़, मलपुरा बद्दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें