फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer recruitment: हिमाचल के सुजानपुर में 29 अगस्त से अग्निवीर भर्ती, तैयारियां शुरू

Wed, 17 Aug 2022 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)

सार

प्रदेश के हमीरपुर जिले में चौगान मैदान में 29 अगस्त को प्रस्तावित अग्निवीरों की भर्ती रैली को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
अग्निवीरों की भर्ती - फोटो : indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में चौगान मैदान में 29 अगस्त को प्रस्तावित अग्निवीरों की भर्ती रैली को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मैदान में विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं करने के उपरांत 25 अगस्त तक मैदान को सेना के हवाले कर दिया जाएगा। भर्ती को लेकर प्रशासन की ओर से विभिन्न निर्माण कार्य के लिए छह लाख रुपये का टेंडर आवंटित किया गया है। जिसमें मैदान में वन विभाग की ओर से आम जनता की आवाजाही को रोकने के लिए बाड़बंदी, युवाओं के लिए लंबी कूद, ऊंची कूद, 1500 मीटर दौड़ आदि की व्यवस्था को लेकर ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मैदान में भर्ती से पूर्व सीसीटीवी कैमरों के अलावा पूर्ण पारदर्शिता को लेकर दो एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएंगी। जिसमें भर्ती स्थल में हो रही कार्रवाई को लाइव देखा जा सकेगा। धूप और बारिश से बचने के लिए टेंट, शामियानों की व्यवस्था करवाई जाएगी। उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि मैदान में सभी तैयारियां पूरी कर 25 अगस्त को चौगान भारतीय सेना के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को स्थल में प्रवेश शुरू हो जाएगा और भर्ती प्रक्रिया 29 अगस्त से नौ सितंबर तक चलेगी।

चौगान में व्यवस्था स्थापित करने से पूर्व आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी। उधर, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव त्यागी ने कहा कि अग्निपथ योजना में भर्ती रैली 29 अगस्त को सुजानपुर में होगी। इसमें हमीरपुर के अलावा बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थी भी भाग लेंगे। प्रतिदिन 2,500 से 3,000 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल और लिखित परीक्षा होगी। महिलाओं की भर्ती अंबाला कैंट में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें