फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti: भर्ती रैली में सफल उम्मीदवारों की 16 को अणु में होगी परीक्षा

Fri, 07 Oct 2022 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे दलालों के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
Agniveer Recruitment - फोटो : indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ योजना के तहत सुजानपुर मैदान में हुई जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को अणु स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। परीक्षा के लिए एआरओ कार्यालय ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी परीक्षण और मेडिकल पास करने वाले 150 उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं लिए हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर से नौ अक्तूबर तक प्रवेश पत्र ले सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे दलालों के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमीरपुर पुलिस ने ऐसे ही एक दलाल को गिरफ्तार किया है। उसने बिना मैदान में आए ही अभ्यर्थी को भर्ती करवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे हैं। उन्होंने कहा कि इन ठगों से युवा सावधान रहें, क्योंकि भर्ती करने से लेकर रेजिमेंट केंद्र में जाने तक अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक स्क्रीनिंग होती है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ करवाई जाएगी। 

विज्ञापन


 सफल उम्मीदवारों की होगी मेडिकल परीक्षा 
 उधर, पड्डल मैदान में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के उम्मीदवारों के लिए चल रही अग्निवीरों की भर्ती रैली के अंतिम दिन शुक्रवार को लगभग 2,000 युवाओं ने भाग लिया। सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा 8 अक्तूबर को पड्डल मैदान में होगी। उसके बाद सामान्य प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी, 2023 को पड्डल ग्राउंड में होगी। 
रैली के दौरान जो उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ एआरओ, मंडी कार्यालय में 17 अक्तूबर से रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक अविनाश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों को चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित किया गया है और जो आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं, उन्हें सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


इनके लिए दिसंबर में रोहतक में होगी भर्ती रैली
सैनिक, नर्सिंग सहायक और सैनिक, नर्सिंग सहायक, पशु चिकित्सा की भर्ती के लिए भी वर्तमान में  नामांकन किया जा रहा है। जो उम्मीदवार इन दोनों श्रेणियों में नामांकन के लिए पात्र हैं, वे 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दोनों श्रेणियों के लिए रोहतक में दिसंबर में भर्ती रैली होगी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें