फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चंबा के सेक्शन ऑफिसर के खिलाफ खोला मोर्चा, नौ को चक्का जाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक-परिचालक यूनियन ने पुराने बस अड्डे पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चालक-परिचालक सेक्शन ऑफिसर पर मनमानी का ओराप
तीन महीने से जीपीएफ जमा न होने पर भी जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के सेक्शन ऑफिसर के खिलाफ चालक-परिचालक यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पुराने बस अड्डे पर चालक और परिचालक यूनियन के सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन ने चंबा के सेक्शन ऑफिसर पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदेश में नौ अक्तूबर को चक्का जाम किया जाएगा। वहीं, चंबा में 8 अक्तूबर को बसों के पहिये थमेंगे।
एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि सेक्शन ऑफिसर एचआरटीसी चंबा लगातार वित्तीय अनियमितताएं कर रहे हैं। इसका ठीकरा परिचालकों पर फोड़ा जा रहा है। चालक-परिचालक सेक्शन ऑफिसर की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रबंधन भी सेक्शन ऑफिसर का बचाव कर रहा है जबकि चालक-परिचालकों को बेवजह तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन से अधिक समय बीत जाने पर भी सेक्शन ऑफिसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में प्रबंधन का ये रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा चालक-परिचालक यूनियन ने आरोप लगाया कि तीन महीने से जीपीएफ अकाउंट में जीपीएफ जमा नहीं हो रहा है जबकि सैलरी से जीपीएफ काटा जा रहा है। अगर प्रबंधन ने चालकों का जीपीएफ उनके खाते में जमा नहीं किया तो प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें