फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वतंत्रता दिवस पर एजेंसियां हुई अलर्ट, 200 जवान रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
होटलों और होमस्टे में हो रही नियमित चेकिंग
विज्ञापन

14 की रात से सभी प्रवेशद्वारों पर शुरू होगी नाकाबंदी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला पुलिस के साथ ही सीआईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जिला शिमला में 200 से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। शहर में लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस की नजर प्रमुख मार्गों, प्रवेश प्वाइंट्स, संवेदनशील स्थानों और समारोह स्थल के आसपास के क्षेत्रों पर रहेगी।
विज्ञापन


सुरक्षा के दृष्टिगत जिले के होटलों और होमस्टे में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है वहीं नियमित चेकिंग भी की जा रही है। शहर के सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे कपड़ों में पुलिस और सीआईडी कर्मी नियमित निगरानी कर रहे हैं। रिज और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त से शहर के चार प्रमुख प्रवेश नाकों को सुचारू कर दिया जाएगा। शिमला के प्रमुख एंट्री प्वाइंट शोघी, मैहली, मशोबरा और तवी मोड़ पर पुलिस की तैनाती रहेगी। यहां आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी।सुरक्षा शाखा के साथ संबंधित थाना स्तर पर भी इंटेलिजेंस एकत्रित और निगरानी का काम किया जा रहा है। पुलिस ने नाकों और चेकिंग पॉइंट पर तैनात जवानों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। रिज पर होने वाले समारोह के आसपास एक्सेस कंट्रोल को पुख्ता रखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में सीसीटीवी निगरानी के साथ इंटेलिजेंस इनपुट को भी महत्वपूर्ण बनाया है। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें