फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने जारी किए आदेश: हिमाचल में दो साल बाद दो मार्च से आंगनबाड़ी केंद्रों में आएंगे बच्चे

Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक राखिल काहलो ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों के तहत ही केंद्रों को खोला जाएगा। कार्यकर्ताओं और सहायकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई हैं। केंद्रों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में करीब दो साल बाद दो मार्च से 18 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चे आना शुरू हो जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कोविड नियमों के तहत केंद्रों को खोलने का फैसला लिया है। दो मार्च से आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन बनाने सहित अन्य गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। महिला एवं बाल विकास की निदेशक ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया था।

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक राखिल काहलो ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों के तहत ही केंद्रों को खोला जाएगा। कार्यकर्ताओं और सहायकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई हैं। केंद्रों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। केंद्रों को रोजाना सैनिटाइज भी किया जाएगा। भोजन बनाने के लिए सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने बीते 17 फरवरी से प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को खोल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें