फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिला की अचानक मौत के बाद पूरा गांव पहुंच गया एंटी रैबीज टीका लगवाने

Thu, 09 Feb 2023 06:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

महिला की अचानक मौत के बाद दहशत में गुरुवार को पूरे गांव के लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंच गए। गुरुवार को करीब 40 ग्रामीण रैबीज का टीका लगावाने पहुंचे। बीते बुधवार को 10 लोगों ने इंजेक्शन लगवाया था।
विज्ञापन
एंटी रैबीज टीका लगवाने पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक सिर दर्द और उल्टियां होने से महिला की अचानक मौत के बाद दहशत में गुरुवार को पूरे गांव के लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंच गए। मामला जिला चंबा की खज्जियार पंचायत का है। गुरुवार को करीब 40 ग्रामीण रैबीज का टीका लगावाने पहुंचे। बीते बुधवार को 10 लोगों ने इंजेक्शन लगवाया था। हालांकि, महिला की मौत रैबीज के कारण हुई है या इसकी कोई और वजह रही है, इसका अभी कोई प्रमाण नहीं मिला है। ग्रामीणों इस बात से दहशत में हैं कि महिला को करीब एक महीना पहले कुत्ते ने काट लिया था। महिला को मधुमेह की शिकायत भी थी। एक महीना पहले आंख का ऑपरेशन हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद जब वह अपने भाई के घर गई थी तो वहां महिला को कुत्ते ने काट लिया। इसके तुरंत बाद महिला ने एंटी रैबीज इंजेक्शन भी लगवाए। इस बीच, 4 फरवरी को महिला को अचानक सिर में दर्द उठा और उल्टियां शुरू हो गईं। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 5 फरवरी को टांडा में महिला की मौत हो गई। ऐसे में ग्रामीण महिला की मौत को रैबीज से जोड़ रहे हैं। इसके बाद महिला के परिजन और अन्य ग्रामीण रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को लोगों की भीड़ से आपातकालीन कक्ष भरा रहा। उधर, कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि एंटी रैबिज के इंजेक्शन लगवाने के लिए काफी लोग अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें