फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटके के बाद जागी हिमाचल सरकार, दीपकमल और सचिवालय में दो-दो दिन बैठेंगे मंत्री

Wed, 01 Dec 2021 10:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों की समस्याओं की सुनवाई के लिए अब मंत्री दो-दो दिन बैठेंगे। यह जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 
विज्ञापन
जयराम सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में हार से लगे झटके के बाद जयराम सरकार जाग गई है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों की समस्याओं की सुनवाई के लिए अब मंत्री दो-दो दिन बैठेंगे। यह जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उपचुनाव में चारों सीटों पर हार के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अब इस नए फार्मूले को अपनाने को कहा है। चुनावी वर्ष से पहले मंत्रियों को लोगों के साथ संवाद बढ़ाने को कहा गया है। मिशन रिपीट को लक्षित कर मंत्रियों को आम लोगों की समस्याएं सुनने को कहा गया है।

विज्ञापन


भाजपा संगठन से भी यह मांग बार-बार आ रही थी कि जैसे भाजपा के प्रदेश कार्यालयदीपकमल में पहले भी मंत्री लोगों की समस्याएं सुनने के लिए बैठते रहे हैं, वह अब भी सुनें। इससे सरकार और संगठन में बेहतरीन तालमेल बनेगा। भाजपा के कार्यकर्ताओें को भी अपने मुद्दे उठाने और इनका निराकरण करने में आसानी होगी। इसी तरह से सचिवालय में भी कुछ मंत्री कई सप्ताह तक नहीं बैठ रहे हैं, उन्हें भी पूर्ववत बैठने को कहा गया है। जल्दी ही सीएम कार्यालय इस बारे मेें आदेश जारी करेगा। 

कांस्टेबलों के पे बैंड पर कैबिनेट में फैसला नहीं 
कांस्टेबलों के पे बैंड पर भी बैठक में फैसला नहीं हो पाया। एजेंडों की संख्या ज्यादा होने के चलते इस विषय पर विशेष चर्चा भी नहीं हो पाई। अब माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री आगामी दिनों मेें इस संबंध में अधिकारियों से मंत्रणा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें