कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शनिवार को दिल्ली की चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला की शांत और ठंडी वादियों में छुट्टियां बिताने के लिए शनिवार को शिमला के छराबड़ा पहुंचे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शनिवार को दिल्ली की चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला की शांत और ठंडी वादियों में छुट्टियां बिताने के लिए शनिवार को शिमला के छराबड़ा पहुंचे।
विज्ञापन
इन दिनों राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी छराबड़ा की ठंडी वादियों में पिछले पांच दिन से अपनी कोठी में आराम फरमा रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अपनी बहन की कोठी में ठहरे है। यहां उनका दो दिन रुकने का कार्यक्रम है। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।