फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा के बाद लंबीधार को निगम में मर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व उप महापौर शैलेंद्र ने उठाया मामला
विज्ञापन

बोले, वर्ष 2012 से लड़ाई लड़ रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। राजधानी के मशोबरा क्षेत्र के बाद अब ढली पंचायत के लंबीधार क्षेत्र को भी नगर निगम में शामिल करने का मामला गरमा गया है। क्षेत्र के लोगों ने इस इलाके को नगर निगम में शामिल करने की मांग की है।

महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुए नगर निगम सदन में मशोबरा बाजार के पंचायती इलाके को निगम में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया था। इस पर सरकार को अब अंतिम फैसला लेना है। नगर निगम में शामिल होने पर इस क्षेत्र के लोगों को भी अब घरों से कूड़ा उठाने, सस्ते पेयजल कनेक्शन समेत अन्य तरह की सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम के पूर्व उप महापौर शैलेंद्र चौहान का कहना है कि लंबीधार क्षेत्र के लोग साल 2012 से नगर निगम में शामिल होने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह ढली पंचायत का क्षेत्र है लेकिन नगर निगम की सीमा से बिल्कुल सटा हुआ है। इसे भी मशोबरा की तर्ज पर नगर निगम में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन




लंबीधार में मूलभूत सुविधाओं की कमी
लंबीधार क्षेत्र के लोगों को नगर निगम महंगी दरों पर पानी दे रहा है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप है जबकि सीवरेज लाइन की भी सुविधा हर घर में नहीं है। यदि इस क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किया जाता है तो अपर ढली क्षेत्र में सड़क सुविधा भी दी जा सकेगी।
विज्ञापन




प्रस्ताव आया तो करेंगे चर्चा
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि यदि पूर्व उपमहापौर या स्थानीय लोगों की ओर से इस बारे में उनके पास कोई प्रस्ताव आता है तो इस पर चर्चा होगी। मशोबरा की तरह इस प्रस्ताव को भी सरकार को भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें