200 डाॅक्टर और 850 नर्सों की होगी भर्ती
विपक्ष के विधायक बार-बार मंत्री को घेरते रहे और जवाब से असंतोष जताते रहे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम खुद ही स्वीकार कर चुके हैं कि सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड वगैरह में तीन-तीन महीने लग जाते थे। तभी इसे शुरू किया। जितने भी अस्पताल प्रदेश में हैं, वे ट्रांसफर अस्पताल बन गए हैं। हिमकेयर अस्पताल का फायदा किसे हुआ, यह देखा जाए। पहली बार प्रदेश में 137 निजी अस्पताल खुल गए। 200 डॉक्टरों की भर्ती का मामला आयोग के लिए भेजा गया है। टांडा में 450 और आईजीएमसी में 400 नर्सों की भर्ती की जा रही है। आयुष्मान योजना में धांधलियां हुई हैं। हिमकेयर में सरकारी अस्पतालों की 227 और निजी अस्पतालों की 127 करोड़ रुपये की देनदारियां लंबित हैं।
मेरा नाम सुखविंद्र सिंह ठाकुर है, सुख मतलब हैपीनेस
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना शुरू की है। इसका हम स्वागत करते हैं। हालांकि, उन्होंने योजना के नाम पर सवाल उठाए। इस पर सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनका नाम सुखविंद्र सिंह ठाकुर है। सुख का मतलब हैपीनेस।