सोमवार को त्रियूंड की पहाड़ियों से सकुशल रेस्क्यू किए गए दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हिमांशु आहुजा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद न्यायालय में गवाही होने के बाद हिमांशु आहुजा को घर भेज दिया।
हिमांशु की सेहत में भी अब थोड़ा सुधार है। हिमांशु के पिता पंकज आहुजा ने कहा कि उनके बेटे को तलाश करने में जिला प्रशासन, पुलिस और धर्मशाला के लोगों का सहयोग वे कभी नहीं भूलेंगे। वह धर्मशाला से दोपहर एक बजे अपनी गाड़ी में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।