करसोग/सरकाघाट (मंडी)। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में करसोग, सरकाघाट समेत अन्य उपमंडलों में सोमवार को चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस कारण अदालत की कार्यवाही भी नहीं हो पाई। करसोग में वकीलों ने चार मार्च को भी अदालती कार्यवाही में भाग न लेने का निर्णय लिया है।
वकील बिल को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। बार एसोसिएशन करसोग के अध्यक्ष रंगीला राम नेगी की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा और इसे वापस लेने की मांग की। उधर, सरकाघाट में वकीलों ने एसडीएम कार्यालय से बाजार होते हुए थाना तक रैली निकाली और अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 का विरोध किया। सरकाघाट में इस मौके पर देश राज ठाकुर, भूप सिंह, प्रवीण कुमार, नवनीत कुमार, अजय ठाकुर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद