फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बसों में एडवांस बुकिंग शुरू

Sun, 27 Jun 2021 09:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

50 फीसदी ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर 39 सीटों में से 21 सीटें ब्लॉक की गई हैं।  दिल्ली से शिमला के लिए दो जुलाई को वोल्वो में सबसे अधिक एडवांस बुकिंग हो रही है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी लग्जरी बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने बाहरी राज्यों के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। एक जुलाई से एचआरटीसी की वोल्वो बसें शिमला-दिल्ली, दिल्ली-शिमला, हमीरपुर-दिल्ली दिल्ली-हमीरपुर और सरकाघाट-दिल्ली, दिल्ली-सरकाघाट रूटों पर शुरू होंगी। इन लग्जरी बसों के लिए एचआरटीसी की वेबसाइट पर एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। हालांकि, साधारण बसों को लेकर जानकारी अभी तक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

विज्ञापन


50 फीसदी ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर 39 सीटों में से 21 सीटें ब्लॉक की गई हैं।  दिल्ली से शिमला के लिए दो जुलाई को वोल्वो में सबसे अधिक एडवांस बुकिंग हो रही है। एक वोल्वो में 12 सीटें बुक हो चुकी हैं। शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो में दो से चार सीटें ही बुक हुई हैं। एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि एक जुलाई से शुरू होने वाली बसों में सीटों की एडवांस बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


वोल्वो बसों के चलने का समय
शिमला से दिल्ली एक जुलाई : सुबह 8:30, 11:15, रात 9:00 बजे और 10:30 बजे 
दिल्ली से शिमला 2 जुलाई : सुबह 6:45, 9:25, रात 9:02 और 11:00 बजे 
हमीरपुर से दिल्ली एक जुलाई : रात 9:00 बजे और दिल्ली से हमीरपुर के लिए दो जुलाई को रात 8:42 बजे 
सरकाघाट से दिल्ली एक जुलाई : शाम 6:30 बजे और दिल्ली से सरकाघाट के लिए दो जुलाई को रात 8:30 बजे 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें