फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के आसार से नारकंडा के कई होम स्टे एडवांस बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड पर हिमपात की संभावना के चलते सैलानी बुक करवा रहे हैं होटलों में कमरे
विज्ञापन

क्रॉसर
वीकेंड के लिए 60 फीसदी तक कमरों की बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला में इस हफ्ते बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद वीकेंड पर सैलानियों का खूब जमावड़ा लगने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद वीकेंड पर बड़ी संख्या में टूरिस्टों के शिमला, कुफरी और नारकंडा पहुंचने की संभावना है। वीकेंड के लिए नारकंडा के अधिकतर होटल और होम स्टे एडवांस बुक हो गए हैं।
बर्फबारी की संभावना को देखते हुए शहर के होटलों में इनक्वायरी एकाएक बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी से फोन पर टूरिस्ट शिमला के मौसम का हाल पूछ रहे हैं। वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है और करीब 60 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो गए हैं। इन दिनों शिमला आने वाले टूरिस्ट बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए नारकंडा का रुख कर रहे हैं। नारकंडा की हाटू पीक पर अभी बर्फ मौजूद है।
विज्ञापन

नारकंडा से हाटू जाने वाली सड़क में आधे रास्ते तक ही वाहन जा पा रहे हैं। होटल नारकंडा हिल्स के संचालक विक्रांत श्याम ने कहा कि हिमपात के पूर्वानुमान के बाद एडवांस बुकिंग में तेजी आई है। वीकेंड के लिए नारकंडा के अधिकतर होटल और होम स्टे एडवांस बुक हो गए हैं। रोजाना करीब सौ कैब टूरिस्टों को लेकर नारकंडा पहुंच रही हैं, वीकेंड पर इनकी संख्या दोगुनी हो जाती है।
बर्फबारी से बढ़ेगी सैलानियों की आवाजाही : मनु
ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि टूरिस्ट हिमपात की संभावना को देख कर ही शिमला आने का कार्यक्रम बना रहे हैं। वीकेंड पर बर्फबारी की संभावना है। इसलिए टूरिस्टों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। 60 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 और 17 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है। मध्यम और निचली ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें