फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद पोर्टमोर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में दो शिफ्ट के साथ शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

पहले से पढ़ रहीं छात्राओं को प्राथमिकता, पात्रता की शर्तें रहेंगी लागू

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पोर्टमोर स्कूल में दो शिफ्ट व्यवस्था लागू करने के फैसले के बाद अब नई प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया में राहत की बात यह है कि पहले से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि उन्हें स्कूल बदलने की मजबूरी न हो।
सीबीएसई से संबद्धता के बाद सीटें कम होने से उपजे विवाद के बीच राज्य सरकार ने स्कूल को दो शिफ्ट में चलाने का निर्णय लिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया था कि किसी भी छात्रा का भविष्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उसी के अनुरूप अब प्रवेश प्रक्रिया में प्राथमिकता का प्रावधान जोड़ा गया है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पहले चरण में उन्हीं छात्राओं के आवेदन लिए जा रहे हैं, जो पहले से पोर्टमोर स्कूल में पढ़ रही थीं और नई व्यवस्था के कारण असमंजस में थीं। इसके बाद शेष सीटों पर अन्य पात्र आवेदकों को प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों की पात्रता शर्त पहले की तरह लागू रहेगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो शिफ्ट व्यवस्था के तहत कक्षाओं का पुनर्गठन किया है। सुबह और दोपहर की शिफ्ट में अलग-अलग समय-सारिणी तय कर अतिरिक्त छात्राओं को समायोजित किया जाएगा। इससे स्कूल की प्रभावी क्षमता बढ़ेगी और पहले से पढ़ रही छात्राओं की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सकेगी।
विज्ञापन

अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि प्राथमिकता मिलने से बच्चियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। उन्हें नए स्कूल में समायोजन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। स्कूल प्रशासन ने भी अभिभावकों से सहयोग की अपील की है, ताकि दो शिफ्ट की नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें