फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की पहल: अब घर-द्वार कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Sat, 25 Dec 2021 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , मनाली/कुल्लू

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मनाली के प्रीणी में 11 पंचायतों में बनाए गए ज्ञान केंद्रों का उद्घाटन किया है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर इन ज्ञान केंद्रों का नाम भी अटल ज्ञान केंद्र रखा गया है। वाईफाई सुविधा से लैस इन ज्ञान केंद्रों (पुस्तकालय) में युवाओं को सभी तरह की सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ने ज्ञान केंद्रों का उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के युवाओं को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। वह अब प्रशासनिक सेवा के साथ बैंकिंग और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारियां अपनी पंचायत में कर सकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मनाली के प्रीणी में 11 पंचायतों में बनाए गए ज्ञान केंद्रों का उद्घाटन किया है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर इन ज्ञान केंद्रों का नाम भी अटल ज्ञान केंद्र रखा गया है। वाईफाई सुविधा से लैस इन ज्ञान केंद्रों (पुस्तकालय) में युवाओं को सभी तरह की सहूलियत मिलेगी। कुल्लू जिला इस तरह की सुविधा देने वाला सूबे का पहला जिला बन गया है।

विज्ञापन


सीएम ने संबंधित पंचायतों के प्रधानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग की खूब सराहना की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को घर के निकट पुस्तकालय और इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा को सूबे के अन्य पंचायतों में भी लागू करेंगे। मुख्यमंत्री ने अटल ज्ञान केंद्रों को पुस्तकें प्रदान करने के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से भी पुस्तकें दान देने का आग्रह किया। 

इस अवसर पर प्रीणी पंचायत की प्रधान कल्पना आचार्य ने शॉल व टॉपी भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और नेशनल बुक ट्रस्ट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


इन पंचायतों में खुले अटल ज्ञान केंद्र 
जिला प्रशासन पहले चरण में जिले की 25 पंचायतों में अटल ज्ञान केंद्र का शुरू कर रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने पनंगा, प्रीणी, जगतसुख, कराडसू, नसोगी, बुरुआ, नग्गर, बनोगी, जल्लूग्रां,  जिंदौड़, सुचैहण व दुशाहड़ में यह सुविधा शुरू हो गई है। जबकि शेष 14 को भी जल्द तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें