फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी, परिसमन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम शिमला में वार्डों के परिसीमन को लेकर उपायुक्त आदित्य नेगी की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक हुई। उन्होंने बताया कि नगर निगम शिमला में वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रस्ताव 10 फरवरी को प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को 8 फरवरी से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि प्रस्ताव के प्रकाशन के बाद 17 फरवरी तक नगर निगम शिमला के लोगों की आपत्तियां ली जाएंगी। 24 फरवरी से पहले उनका निपटारा किया जाएगा। 3 मार्च तक मंडलायुक्त के पास अपील कर सकते हैं। 8 मार्च तक मंडलायुक्त अपीलों का निपटारा करेंगे। इसके बाद 9 मार्च तक परिसीमन के अंतिम आदेश जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 11 मार्च से पहले वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल सचिन कंवल, एसडीएम ग्रामीण बाबू राम शर्मा, एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा, तहसीलदार शहरी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें