मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी शुक्रवार को सरकारी आवास ओक ओवर से वर्चुअल सोलन में पुलिस विभाग के आवासीय भवन का उद्घाटन और कॉफी टेबल बुक ‘एक्सपीरियंस द वाटर्स ऑफ हिमाचल’ को जारी करने के दौरान दी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए पर्याप्त निधि और पुलिस बल के सुचारु कार्यान्वयन के लिए स्टाफ में वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी शुक्रवार को सरकारी आवास ओक ओवर से वर्चुअल सोलन में पुलिस विभाग के आवासीय भवन का उद्घाटन और कॉफी टेबल बुक ‘एक्सपीरियंस द वाटर्स ऑफ हिमाचल’ को जारी करने के दौरान दी।
विज्ञापन
प्रदेश में इस वर्ष जिला ऊना के अंदरोली में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता की झलकियां इसमें प्रस्तुत की गई हैं। इसके अतिरिक्त इसमें प्रदेश के मनमोहक जलाशयों को भी प्रदर्शित किया गया है। इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू से वर्चुअली शामिल हुए। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पुलिस विभाग की ओर से की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।