फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के खुले पोर्टल शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संगठन कर रहे हैं नए छात्रों की मदद, संजौली में 400, आरकेएमवी में 124 किए आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कॉलेजों ने प्रथम वर्ष के लिए एडमिशन पोर्टल खोल दिए हैं। अधिकतर कॉलेजों में ऑनलाइन ही दाखिला प्रक्रिया चलेगी। कुछ कॉलेजों में ऑफलाइन मोड से भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है।
सोमवार को पहले दिन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के दाखिले की पूछताछ के लिए आने से चहल पहल बढ़ना शुरू हो गई है। नए छात्र-छात्राओं के स्वागत और उनके मार्ग दर्शन के लिए कॉलेज परिसरों में छात्र संगठन भी सक्रिय होने लगे हैं। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में दो दिनों में नए पुराने करीब चार सौ छात्र-छात्राओं ने नए प्रवेश के लिए और रोल ऑन आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में मंगलवार से आम छात्रों की सुविधा के लिए कंप्यूटर लैब से आवेदन करने और मार्गदर्शन करने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार देर शाम तक 124 छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने बताया कि कॉलेज में एडमिशन कमेटी के सदस्यों ने पहले दिन छात्रों को मांगी गई जानकारी प्रदान की। कहा कि कॉलेज की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए आवेदन को लिंक दे दिया है। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने बताया कि पोर्टल के खुल जाने पर दो दिन में 150 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। कहा कि कॉलेज में छात्र भी प्रवेश संबंधित जानकारी लेने के लिए आ रहे हैं जिन्हें शिक्षक गाइड कर रहे हैं। परिसरों में एनएसयूआई, एसएफआई और एबीवीपी तीनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी छात्रों की आवेदन फार्म भरने में मदद कर रहे हैं। इवनिंग कॉलेज में ऑफलाइन मोड से ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए विवि की वेबसाइट पर प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें