फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: चार आईएएस और एक एचएएस अधिकारी को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

Thu, 09 Feb 2023 11:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

संयुक्त सचिव शिक्षा एचएस अधिकारी सुनील शर्मा को संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के इंडक्शन ट्रेनिंग पर जाने के बाद अन्य को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। आईएएस अधिकारी रुपाली ठाकुर, प्रदीप कुमार ठाकुर, विनय सिंह, हरबंस सिंह ब्रासकॉन, रीमा कश्यप व शुभ कर्ण सिंह ट्रेनिंग पर गए हैं। इनके विभागों का दायित्व आईएएस व एचएएस अधिकारियों को सौंपा गया है। लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रत्न को निदेशक आयुष, एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड व एग्रो इंडिस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड शिमला के एमडी का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन


मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हेमराज बैरवा को एसी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग निदेशक, वित्त विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। विशेष सचिव वन आबिद हुसैन सादिक को विशेष सचिव लोक निर्माण, राज्य कर एवं आबकारी और  हिम ऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल को निदेशक महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया। संयुक्त सचिव शिक्षा एचएस अधिकारी सुनील शर्मा को संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें