फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हर्षवर्धन चौहान बोले-पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट के खोले थे संस्थान

Thu, 09 Feb 2023 11:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)

सार

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। भाजपा का मिशन रिपीट का सपना टूट गया और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत प्रदान किया।
 
विज्ञापन
उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पच्छाद कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। भाजपा का मिशन रिपीट का सपना टूट गया और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत प्रदान किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिला। इससे न केवल प्रदेश विकास के क्षेत्र में पिछड़ा रहा बल्कि पिछली सरकार बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने में भी विफल रहा।

विज्ञापन


पिछली सरकार ने सत्ता में आने के लिए अपने कार्यकाल के अंतिम महिनों में बजट का प्रावधान किए बगैर 900 से अधिक संस्थान खोले, जिससे प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ा। मंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार घोषणा पत्र में किए गए सभी वायदों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दयाल प्यारी, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण मेहता, पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, अध्यक्ष कांग्रेस सिलाई सीताराम शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए तथा प्रदीप कंवर ने मंच संचालन किया।

मंत्री बनने के बाद पहली बार नौनिहाल कोटली पहुंचे चौहान
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मंत्री बनने के बाद पहली बार वीरवार को अपने नौनिहाल कोटली (राजगढ़) पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में वह अपने बचपन को याद कर भावुक भी हुए। नम आंखों से उन्होंने बताया कि बचपन में वह स्कूल से छुट्टियां होने पर महीनों अपने मामा के घर कोटली राजगढ़ में रहा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें