निगम प्रबंधन ने प्रदेश के सभी आरएम को निर्देश दिए हैं दिवाली पर चलाई जा रहीं स्पेशल बसों की समय सारणी चरणबद्ध तरीके से करें, ताकि दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी जैसे शहरों से समय-समय पर यात्रियों को बस सेवा मिल सके। दिवाली के दिन हिमाचल के लोकल रूटों पर शाम चार बजे के बाद एचआरटीसी बसें नहीं चलेंगी।
चालक-परिचालक निर्धारित समय में बसें अड्डों को खड़ी कर दिवाली मना सकेंगे। लांग रूटों सहित बाहरी राज्य के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल बसों के चालक-परिचालक यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर दिवाली मना सकेंगे।