फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड फिल्म में दिखेगी हिमाचल की ये लिटल गर्ल

Fri, 24 Jun 2016 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
विज्ञापन
टीवी एक्ट्रेस निकिता शर्मा के साथ हिमालयन मॉडल स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा एंजोलिना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली में इन दिनों फिल्म यूनिटों ने डेरा डाल दिया है। एड फिल्म की शूटिंग के लिए निकिता शर्मा मनाली पहुंच चुकी हैं। निकिता टीवी सीरियल स्वरागिनी में भी भूमिका निभा रही हैं। वीरवार को इस एड फिल्म के लिए मनाली और रायसन में कुछ सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन

एड फिल्म में हिमालयन मॉडल स्कूल पतलीकूहल की दूसरी कक्षा की छात्रा एंजोलिना भी काम कर रही हैं। उन्हें निकिता की फैन के रोल में रखा गया है। निकिता ने कहा कि  मनाली में शूट करना बहुत अच्छा लग रहा है। वह सीरियल के अलावा में बालीवुड की दो फिल्में भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान उनके फेवरेट हीरो हैं। उनके साथ काम करना उनका सपना है। जबकि दीपिका पादुकोण उनकी फेवरेट हीरोइन हैं।

‘कलपतंगे’ की यूनिट पहुंची मनाली
बालीवुड फिल्म ‘कलपतंगे’ की यूनिट मनाली पहुंच चुकी हैं। फिल्म के हीरो इरफान अली के मनाली पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मनाली, पतलीकूहल, रायसन और नग्गर समेत कई स्थानों पर होगी। यूनिट करीब दो हफ्ते तक मनाली में रुकेगी।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक विकास ने बताया कि फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बन रही है। मनाली होटिलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर का कहना है कि फिल्म यूनिट आने से  पर्यटन कारोबार भी बढ़ता है। वहीं, मनाली टैक्सी यूनियन के प्रधान राजकुमार डोगरा का कहना है कि फिल्म शूटिंग यूनिटों के मनाली आने से टैक्सी चालकों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें