फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री यामी गौतम बोलीं- शिक्षा क्षेत्र का कोई भी कार्यक्रम हो, मैं बनूंगी सहभागी

Thu, 15 Jul 2021 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अपनी ओर से 100 स्मार्ट मोबाइल फोन देने का ऐलान किया। उन्होंने शिक्षकों सहित आम जनता से भी इस कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डिजिटल साथी कार्यक्रम से बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम वर्चुअल तौर पर जुड़ी। उन्होंने कहा कि शिक्षा अनमोल होती है, उसके लिए कोई मोल नहीं लगा सकता। हिमाचल प्रदेश के बच्चों की मदद करने के लिए मैं मदद करना चाहती हूं। यह कैंपेन बहुत अच्छा प्रयास है। हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए बेहतर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे इस कार्य के लिए कोई धनराशि नहीं चाहिए। कोई भी बच्चा शिक्षा प्राप्त करने से छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में आगे भी कोई कार्य होगा तो मैं उसमें सहभागी बनना चाहूंगी। यामी ने कहा कि यह साल बहुत कठिन रहा है। कोरोना कॉल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। प्रदेश सरकार उन बच्चों के लिए अभियान चला रही है जो स्मार्ट मोबाइल फोन नहीं होने से पढ़ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने पास रखे अतिरिक्त या नये मोबाइल फोन देने की अपील की।

शिक्षा मंत्री ने अपनी ओर से 100 स्मार्ट फोन देने का किया एलान
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अपनी ओर से 100 स्मार्ट मोबाइल फोन देने का ऐलान किया। उन्होंने शिक्षकों सहित आम जनता से भी इस कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह देश में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसमें जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के मोबाइल फोन एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें