फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार घाटी में दस्तक देने लगे फिल्मी सितारे, शहनाज को पसंद आया सिड्डू

Sun, 01 Nov 2020 09:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल में बॉलीवुड ने कुल्लू का रुख कर लिया है। जिले की वादियों में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो रही है। कई बॉलीवुड स्टार छुट्टियां बिताने के लिए आ रहे हैं। कुल्लू की बंजार घाटी भी फिल्मी सितारों को पसंद आने लगी है। फिल्म अभिनेत्री शहनाज को बंजार की तीर्थन घाटी इतनी पसंद आई कि उन्होंने यहां पांच दिन तक खूब मस्ती की। उन्होंने इसके वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में अपलोड किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने भेड़-बकरी चराने वालों के साथ ग्रामीण बच्चों के साथ खूब मस्ती की। तीर्थन घाटी के गांव बांदल के पास बने एक होम स्टे में पांच दिन ठहरने के बाद मुंबई लौटी हैं। होम स्टे संचालक भावना कौंडल व सुधीर ने बताया कि उन्हें पहाड़ी व्यंजनों में सिड्डू को खूब पसंद किया है। शहनाज इश्क-विश्क आदि फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बता दें कि पिछले दिनों बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने कुल्लू-मनाली के साथ लाहौल का सैर-सपाटा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें