जानी-मानी बॉलीवुड अदाकारा पूजा बेदी को स्कूल समय में सात रुपये पॉकेट मनी से गुजारा करना पड़ता था। अमर उजाला से पुराने यादें साझा करते हुए ओल्ड सनारियन पूजा बेदी ने कहा कि स्कूली समय की वह तरह-तरह की शरारतें आज भी यहां आने पर ताजा हो जाती हैं। सनावर स्कूल के 167वें स्थापना दिवस पर पहुंचीं 1989 बैच की अभिनेत्री पूजा बेदी ने कहा कि आज और उस समय में काफी बदलाव आ चुका है।
हमारे समय में स्कूल में सात रुपये पॉकेट मनी मिलती थी। उसमें ही गुजारा चलाना होता था। हां शरारती होने के बावजूद मुझे अपने अध्यापकों से स्नेह मिलता था, क्योंकि मैं पढ़ाई में अव्वल रहती थी। उनका कहना है कि हम सनारियन और सनावर हमारा जुनून है। नेवर गिव इन मोटो को लेकर हम सारी जिंदगी जीएंगे।