फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अभिनेत्री कंगना रणौत की चुनाव लड़ने की इच्छा से सुगबुगाहट, मंडी में है पुश्तैनी घर

Sun, 05 Nov 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंडी संसदीय क्षेत्र के सरकाघाट में कंगना का पुश्तैनी घर है और उनका नया घर मनाली हलके में आता है, जो इसी लोकसभा सीट के तहत आता है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के लोकसभा चुनाव लड़ने के बयान के बाद हिमाचल की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र के सरकाघाट में कंगना का पुश्तैनी घर है और उनका नया घर मनाली हलके में आता है, जो इसी लोकसभा सीट के तहत आता है। हालांकि मंडी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दमदार प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मगर कई समर्थक उनसे यह चुनाव नहीं लड़वाना चाहते हैं। उनका मानना है कि अगर ऐसा होता है तो वह दिल्ली में ज्यादा व्यस्तता के कारण प्रदेश की राजनीति में ज्यादा दखल नहीं दे पाएंगे। ऐसी स्थिति में मुख्यधारा की राजनीति में आना चाह रहे उनके विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। कंगना रणौत अगर सचमुच लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो उनके पास प्रदेश और मुंबई दोनों ही जगहों से चुनाव लड़ने के विकल्प होंगे।

विज्ञापन


मुंबई में वह शिवसेना के खिलाफ मुखर रही हैं, जबकि हिमाचल में मंडी से चुनाव लड़ने की संभावना एक बार पहले भी व्यक्त की चुकी हैं। मार्च 2021 में भी उनके मंडी से लोकसभा उपचुनाव लड़ने की चर्चा थी। उस वक्त मंडी केे भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की अकस्मात मृत्यु हुई थी, मगर तब कंगना ने ही दिलचस्पी नहीं दिखाई कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें टिकट न देना सही समझा, यह बात स्पष्ट नहीं हुई थी। यहां से ब्रिगेडियर खुशहाल चंद को पूर्व सैनिक वोटों को लक्षित कर टिकट दिया गया था, पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद सहानुभूति की लहर में उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह चुनाव जीत गईं।

विधानसभा चुनाव से पहले अक्तूबर 2022 में कंगना रणौत ने शिमला में एक बड़ा बयान दिया था कि अगर पार्टी और हिमाचल के लोग चाहेंगे कि वह मंडी सीट से चुनाव लड़़े तो उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह चाहेंगी कि राजनीति में संघर्षरत और काबिल लोग ही आगे आएं। उन्होंने तब कहा था कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहेंगी। अब एक बार फिर कंगना ने राजनीति में एंट्री लेने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। फिल्म तेजस के फ्लॉप होने के बाद कंगना श्रीकृष्ण की शरण में द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया। कंगना ने कहा है कि अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें