फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना खुद संभालेंगी बंगले का ये काम, जन्मदिन के लिए आएंगी मनाली

Wed, 01 Mar 2017 11:48 AM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का मनाली में निर्माणाधीन बंगला लगभग बनकर तैयार हो गया है। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना के इस बंगले को हालांकि कुल्लू की काष्ठकुणी शैली को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, लेकिन इसकी आंतरिक साजो-सज्जा को ठेठ देहाती रखने के साथ-साथ मॉडर्न टच भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने बताया कि कंगना ने इंग्लैंड छोड़ मनाली में बंगला बनाने का फैसला किया है। लिहाजा, इस बंगले से उन्हें बहुत लगाव है। रानी लक्ष्मीबाई और सिमरन फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर वे मनाली पहुंचकर खुद इस बंगले की इंटीरियर डेकोरेशन का जिम्मा संभालेंगी। 
विज्ञापन

अगले महीने पर्यटन नगरी मनाली में मना सकती हैं अपना जन्मदिन

परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो कंगना रनौत अगले माह अपना 30वां जन्मदिन मनाली में मना सकती हैं। अमरदीप ने बताया कि उन्हें गर्व है कि बॉलीवुड फिल्मों में उनकी लाडली ने फीमेल लीड रोल का ट्रेंड शुरू कर मायानगरी में परचम फहराया है। 

रंगून फिल्म में जानदार अभिनय के लिए मिल रही तारीफ पर कंगना खुश हैं। रितिक रोशन वाले चैप्टर को क्लोज बताते हुए कहा कि आज शाहरुख, सलमान और अमिताभ की तरह कंगना को केंद्र में रखकर फिल्मों की कहानियां लिखी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें