फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: मनाली पहुंचे अभिनेता सनी देओल, एक सप्ताह तक रुकेंगे

Sat, 19 Apr 2025 10:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ पिछले हफ्ते रिलीज हुई है और पहले सप्ताह में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। 
विज्ञापन
अभिनेता सनी देओल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने निजी दौरे पर मनाली पहुंचे हैं और यहां के दशाल गांव में एक किराये के मकान में ठहरे हुए हैं। सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ पिछले हफ्ते रिलीज हुई है और पहले सप्ताह में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और सेटेलाइट राइट्स और ओटीटी डील्स सहित कुल 250 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है, जिससे यह फिल्म सुपरहिट की श्रेणी में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन


मनाली से सनी देओल का पुराना संबंध है। उन्होंने अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण पल यहीं बिताए हैं। इस बार सनी देओल लगभग एक सप्ताह तक मनाली में रुकने वाले हैं। इस दौरान वे आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म 1947 की शूटिंग से संबंधित कुछ तैयारियों पर भी काम कर सकते हैं। भाजपा के पूर्व सांसद रहे सनी देओल के मनाली दौरे पर बॉलीवुड की कंगना रनौत से मुलाकात की चर्चाएं भी हैं, क्योंकि वह मंडी से सांसद हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सनी देओल को कड़ी सुरक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि उनका दौरा आरामदायक और सुरक्षित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें