फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जाखू हनुमान मंदिर जाना नहीं भूलते अभिनेता राजपाल यादव, बर्फबारी नहीं होने से मायूस

Fri, 19 Jan 2024 01:44 PM IST
Krishan Singh रीतिका शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
राजपाल यादव राजपाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

 बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि जब भी शिमला आते हैं। पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। वह जाखू मंदिर जाना नहीं भूलते। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में शिमला आए राजपाल ने विशेष बातचीत में शिमला से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब वह शूटिंग के लिए आए थे तो टक्का बैंच के पास शूटिंग चल रही थी और भारी बर्फबारी हो रही थी। शूटिंग का आखिरी दिन था और हनुमान मंदिर जाखू जाने का बहुत मन था। बर्फबारी होने के चलते जाखू के लिए गाड़ियां बंद हो गई थीं।

विज्ञापन


इस बीच एक पुलिस अफसर अपने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाने आए। जाते समय अफसर ने कहा कि कुछ मदद चाहिए हो तो बताइएगा। इतने में मुझसे बोले कि जाखू जाना है। तब पुलिस अफसर की मदद से जाखू पहुंचे। इस बार भी जाखू और मशोबरा में तारा माता मंदिर में दर्शन किए। शिमला में बर्फ  दिखने को नहीं मिली। आने वाले दिनों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। राजपाल ने कहा कि हिमाचल ने देश को उम्दा कलाकार दिए हैं। अनुपम खेर के साथ एक संस्थान में अध्ययन किया है। अनुपम उनके बड़े अच्छे मित्र हैं। सिनेमा के क्षेत्र में सिफारिश नहीं होती, जिसके पास टैलेंट होगा, वही आगे आएगा।

सिड्डू और सेपू बड़ी का चखा स्वाद
राजपाल यादव ने शिमला के पारंपरिक व्यंजन सिड्डू का स्वाद चखा। उन्होंने कहा कि जब भी शिमला आता हूं तब सिड्डू जरूर खाता हूं। सिड्डू उन्हें बहूत पसंद है। इसके साथ ही इस बार सेपू बड़ी का भी उन्होंने स्वाद चखा।
विज्ञापन


बच्चों को टॉय ट्रेन में सफर करवाउंगा
राजपाल ने कहा कि जब पहली बार शिमला शूटिंग के लिए आए, तब टॉय ट्रेन में सफर किया था। उन्होंने कहा कि कालका- शिमला रेलमार्ग पर जब टनल आती है तब अंधेरा हो जाता है। टॉय ट्रेन सफर करना उन्हें आज भी याद है। अपने बच्चों को एक बार जरूर कालका से शिमला टॉय ट्रेन में सफर करवाउंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें