फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम चोपड़ा शिमला में, दोहराया मशहूर डॉयलाग

Fri, 25 Jul 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीवुड के जाने माने विलेन व ‌अभिनेता प्रेम चोपड़ा वीरवार को पहाड़ों की रानी ‌शिमला पहुंचे। यहां उन्होंने रिज मैदान पर आशियाना रेस्टोरेंट में कॉफी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


हल्की बूंदाबांदी के बीच जैसे ही प्रेम चोपड़ा आशियाना से बाहर निकले प्रशंसकों ने इन्हें घेर लिया। प्रशंसकों के आग्रह पर प्रेम चोपड़ा ने अपना मशहूर डायलॉग ‘प्रेम, प्रेम नाम है मेरा’ बोला । इस दौरान प्रेम चोपड़ा ने स्थानीय लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाए और आटोग्राफ भी दिए।
विज्ञापन

हर घर कुछ ‌कहता हैं, मैं दर्शाई जाएगी उनकी स्मृतियां

शो ‘हर घर कुछ कहता है’ में जानी मानी हस्तियों के बचपन के दिनों और उनके घर की स्मृतियों को दर्शाया जाना है। वीरवार को शूटिंग यूनिट ने मालरोड, संजौली और बालूगंज में सीन फिल्माए। प्रेम चोपड़ा का शिमला से पुराना नाता रहा है। प्रेम चोपड़ा का जन्म लाहौर में हुआ था।

विभाजन के बाद उनके पिता रणबीर लाल चोपड़ा अपने परिवार को लेकर भारत आए और शिमला में बस गए। प्रेम चोपड़ा का बचपन शिमला में बीता।

स्थानीय एसडी स्कूल से उन्होंने शुरुआती पढ़ाई की है। शिमला से प्रेम चोपड़ा मुंबई चले गए और अपना फिल्मी कैरियर शुरू किया। शूटिंग के लिए प्रेम चोपड़ा दो दिन और शिमला में रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें