शिमला में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान शनिवार को रिज मैदान पर चहलकदमी करते नजर आए। राजधानी घूमने के बाद दोनों निदेशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल 2’ के लिए किन्नौर के लिए रवाना हो गए।
दोनों का रिज मैदान पर चर्च के पास घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों ने अपना मुंह छिपाया हुआ है। इसके बावजूद फैंस उन्हें पहचान लेते हैं।
इसके बाद दोनों ने चेहरे से कपड़ा हटाया और उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान सारा अली खान रेड और येलो कॉम्बिनेशन के सूट में दिखीं और दुपट्टे से अपना चेहरा ढका हुआ था। कार्तिक आर्यन ब्लैक लोअर और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।
फिल्म लव आज कल 2 में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के कुछ दृष्य किन्नौर में फिल्माएं जाएंगे।