जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर सोलन से कैथलीघाट तक फोरलेन का कार्य मैसर्ज ऐरफ इंजीनियर्ज प्राईवेट लिमिटेड को दिया है। डंपिंग स्थलों का चयन शीघ्र किया जाए। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पक्ष में भूमि का इंतकाल किया जाए।
सीएम ने कहा कि किरतपुर से नेरचौक तक 30.66 किमी सड़क की ब्राउन फील्ड एलाइनमेंट का कार्य मैसर्ज सीगेल इंडिया को दिया है। कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने नौलखा से डडौर तक ढांचे न हटाने पर चिंता जताई। विद्युत बोर्ड को कांगू से 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के टावर अविलंब बजौरा बदलने के निर्देश दिए।
मैसर्ज केएमसी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को सौंपे गए नेरचौक से पंडोह सड़क के कार्य में धीमी गति पर चिंता जताई। संबंधित विभाग को औट गांव से अतिक्रमण हटाने को कहा। सीएम ने कहा कि टकोली से कुल्लू तक सड़क के कार्य को गति देने के लिए दो 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन टावरों को दो माह के अंदर अन्यत्र बदला जाए। विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए कि ठेकेदारों को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
एनएच को सरकार को सौंपे केंद्र
जयराम ने कहा कि शिमला-मटौर, पठानकोट-चक्की, मंडी, कैंची मोड़- नेरचौक और कैथलीघाट-ढली सड़क का समुचित रखरखाव किया जाए, क्योंकि ये राज्य के प्रमुख मार्ग हैं। भारत सरकार से मामला उठाया है कि इन उच्च मार्गों को राज्य सरकार के अधीन किया जाए।