फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण में ढील बरती तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: जयराम

Fri, 17 Jan 2020 05:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की लताड़ के बाद शुक्रवार को सचिवालय में फोरलेन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, फॉरेस्ट, राजस्व, जिला उपायुक्तों सहित अन्य विभागों के अफसरों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने परियोजनाओं से जुड़े लंबित मामले जल्द निपटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने चेताया कि परियोजनाओं के कार्यों में ढील बरतने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फोरलेन परियोजनाओं के कारण हुए नुकसान और मुआवजे से जुड़े मुद्दों का निर्धारण करने को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और ठेकेदारों के प्रतिनिधियों की कमेटियां बनाने को कहा। संबंधित जिला उपायुक्तों से हर महीने बैठक करने को कहा।

वन विभाग को कैथलीघाट से ढली बाईपास तक सड़क का कार्य पूरा करने को मार्ग पर शेष बचे पेड़ काटने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। ढली और छकड़याल क्षेत्रों में 80 ढांचों को हटाने और शेष बची 4.65 हेक्टेयर भूमि का स्वामित्व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि परवाणू से सोलन फोरलेन सड़क का कार्य समाप्ति पर है। बड़ा गांव में भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हक में भूमि के इंतकाल कार्य में तेजी लाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेरचौक से पंडोह सड़क को कार्य धीमी गति से होने पर सीएम नाराज

जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर सोलन से कैथलीघाट तक फोरलेन का कार्य मैसर्ज ऐरफ  इंजीनियर्ज प्राईवेट लिमिटेड को दिया है। डंपिंग स्थलों का चयन शीघ्र किया जाए। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पक्ष में भूमि का इंतकाल किया जाए। 

सीएम ने कहा कि किरतपुर से नेरचौक तक 30.66 किमी सड़क की ब्राउन फील्ड एलाइनमेंट का कार्य मैसर्ज सीगेल इंडिया को दिया है। कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने नौलखा से डडौर तक ढांचे न हटाने पर चिंता जताई। विद्युत बोर्ड को कांगू से 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के टावर अविलंब बजौरा बदलने के निर्देश दिए।

मैसर्ज केएमसी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को सौंपे गए नेरचौक से पंडोह सड़क के कार्य में धीमी गति पर चिंता जताई। संबंधित विभाग को औट गांव से अतिक्रमण हटाने को कहा। सीएम ने कहा कि टकोली से कुल्लू तक सड़क के कार्य को गति देने के लिए दो 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन टावरों को दो माह के अंदर अन्यत्र बदला जाए। विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए कि ठेकेदारों को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

एनएच को सरकार को सौंपे केंद्र
जयराम ने कहा कि शिमला-मटौर, पठानकोट-चक्की, मंडी, कैंची मोड़- नेरचौक और कैथलीघाट-ढली सड़क का समुचित रखरखाव किया जाए, क्योंकि ये राज्य के प्रमुख मार्ग हैं। भारत सरकार से मामला उठाया है कि इन उच्च मार्गों को राज्य सरकार के अधीन किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें