फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़कों पर सजी 12 दुकानों का सामान जब्त, उलझ पड़े तहबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम टीम ने रविवार को लोअर बाजार में औचक निरीक्षण कर जब्त किया सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में रविवार को सड़क पर सामान सजा रहे तहबाजारियों और दुकानदारों का सामान नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया। कुल 12 दुकानों का सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

संडे मार्केट में दुकानें सजाने के लिए कई बाहरी राज्यों के तहबाजारी पहुंचे थे। सुबह करीब 11:30 बजे नगर निगम की टीम ने सीटीओ से नाज चौक तक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों पर सामान सजाए बैठे बाहरी राज्यों के तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। कई दुकानदारों ने भी सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। टीम ने इनका सामान भी जब्त कर लिया। इस दौरान पंसारी चौक के समीप एक दुकानदार ने सामान जब्त करने पर हंगामा किया। निगम की टीम ने कहा कि सड़क पर सामान सजाने की अनुमति नहीं मिलेगी। दुकानदार जब्त किया सामान गाड़ी से निकालने के लिए अड़ा रहा। निगम की टीम ने दोपहर के समय भी बाजार का निरीक्षण किया। नगर निगम की संपदा शाखा के अधीक्षक हीरानंद कश्यप ने बताया कि कुल 12 दुकानदारों और तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है। ये सभी सड़क पर सामान सजा रहे थे। कई तहबाजारी ऐसे हैं जिनके पास पहचान पत्र नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें