शिमला। राजधानी में पुलिस ने दो युवकों से चिट्टा पकड़ा है। आरोपी नरेश कुमार के कब्जे से लालपानी क्षेत्र में 7.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। रविवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इधर, छोटा शिमला के मैहली में पुलिस ने नेपाल निवासी धन सिंह के कब्जे से 4.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। सदर और छोटा शिमला थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद