फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार से भर गए तेजाब के भी जख्म, एक-दूसरे के हुए जफां और जाकिर

Thu, 07 Dec 2017 11:42 AM IST
विक्रम मेहरा/अमर उजाला, लंज (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
इंसानियत और प्रेम के आगे तेजाब से मिले गहरे जख्म भी भर गए और एक-दूसरे के हो गए जफां व जाकिर। हिमाचल के कांगड़ा जिले की लंज पंचायत के चकवन डूहकी गांव में प्रेम की एक ऐसी ही मिसाल देखने को मिली। तेजाब कांड में बुरी तरह से झुलसी जफां (शालू) के साथ खुंडियां के समेतर के रहने वाले उसके फौजी मंगेतर जाकिर ने निकाह कर लिया।
विज्ञापन


जफां का निकाह पहले 6 नवंबर को जाकिर के साथ होना निश्चित हुआ था, लेकिन 26 अक्तूबर को लंज के चकवन डूहकी में दो चचेरी बहनों ने पीने के पानी के लिए अपने ही चाचा की लड़की जफां पर तेजाब से हमला कर दिया।

जफां तेजाब हमले में गंभीर घायल हो गईं। उस दौरान चीन बॉर्डर पर सेवाएं दे रहे जफां के मंगेतर जाकिर घर छुट्टी पर आए थे। जाकिर को घटना की जानकारी मिली तो वे जफां का इलाज करवाने के लिए पहुंच गए। जाकिर टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा से लेकर आईजीएमसी और पीजीआई तक अपनी मंगेतर की देखरेख करते रहे।
विज्ञापन

जाकिर बोले, निकाह दो दिलों का बंधन

शालू के शौहर जाकिर ने कहा कि अगर निकाह के बाद तेजाब वाली घटना होती तो क्या वे अपनी पत्नी का इलाज नहीं करवाते। निकाह दो दिलों का बंधन होता है।

अभी चल रहा है जफां का इलाज
अभी भी जफां का इलाज चल रहा है। हर रोज मरहम पट्टी के लिए शालू को अस्पताल ले जाना पड़ता है। पालमपुर के मारंडा में आंखों का चेकअप करवाने के लिए जफां के पति जाकिर लेकर गए हैं। पीजीआई में चेकअप के लिए ले जाना है।
विज्ञापन

भरी आंखों से पिता बोले- जाकिर ने दिया साथ

जफां के पिता मुंशीदीन ने बताया कि जाकिर ने किसी की परवाह किए बिना उनकी बेटी का साथ दिया। जाकिर ने आखिर 30 नवंबर को तेजाब हमले के एक महीने चार दिन बाद शालू से निकाह करने की बात रखी।

इसे हम भी नकार नहीं सके। दोनों का निकाह सादगी के साथ कर दिया गया। जफां के ससुर जलालदीन और सास गुलामू बीबी भी हालचाल पूछते रहे। मुंशीदीन ने जफां के लिए ऐसा जीवन साथी मिलने पर भरी आंखों से जाकिर की प्रशंसा की।

तेजाब फेंकने वाली चचेरी बहने हिरासत में
तेजाब हमले में फिलहाल जफां उर्फ शालू की दोनों चचेरी बहनें और सगी ताई पुलिस हिरासत में हैं। बताया जाता है कि तेजाब फेंकने के लिए दोनों बहनों को सगी ताई ने तेजाब दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें