फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हिमाचल की महिला हॉकी टीम ने केरल में जीता स्वर्ण

Mon, 23 May 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी कंडाघाट (सोलन)

सार

प्रदेश की हॉकी टीम ने फाइनल में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और मेजबान केरल की टीम को 3-0 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की महिला और पुरुष वर्ग की टीमें केरल गई हैं। 
विज्ञापन
महिला हॉकी टीम ने केरल में जीता स्वर्ण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता है। प्रदेश की हॉकी टीम ने फाइनल में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और मेजबान केरल की टीम को 3-0 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की महिला और पुरुष वर्ग की टीमें केरल गई हैं।

विज्ञापन


महिला हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। सोलन के कंडाघाट की सुमन ठाकुर का शानदार प्रदर्शन रहा। वह फाइनल टीम की सदस्य रहीं। हिमाचल की टीम में सुमन, शबीना, अंजुम डोगरा, कमलजीत, मीना, अंजना, परमजीत, बंधना, पूजा, अनिता और सपना टीम में शामिल रहीं। स्वर्ण पदक जीतने पर कई महिला खिलाड़ियों का चयन जापान में होने वाली मास्टर्स गेम्स के लिए भी हुआ है।

पुरुष, महिला टीम को वॉलीबाल में तीसरा स्थान
 वहीं, हिमाचल प्रदेश की पुरुष और महिला टीम ने केरल में राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स की वॉलीबाल स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वॉलीबाल टीम के कप्तान रमेश सरैक ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 50 से अधिक आयु वर्ग और महिलाओं की 30 से 40 वर्ष की आयु वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें