फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: इस पंचायत के आठ युवा एक साथ पहनेंगे सेना की वर्दी, ऐसे हासिल किया मुकाम

Sat, 08 Feb 2020 10:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
सेना में भर्ती हुए युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत बलधर के आठ युवक एक साथ भारतीय सेना में भर्ती हुए हैं। नवंबर 2019 में पालमपुर में हुई सेना भर्ती में पंचायत के नौ युवाओं का चयन हुआ था। औपचारिकताओं के बाद आठ युवकों को सेना में भर्ती होने की हाल ही में प्राप्त हुई सूचना को इस पंचायत के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि चयनित हुए आठ में से छह युवक एक ही टीका उपरैड़ से संबंधित बताए जा रहे हैं। चयनित युवाओं में विकास चौधरी पुत्र राकेश कुमार, साहिल पुत्र संतोष कुमार, सौरभ पुत्र संसार चंद, अक्षय पुत्र श्रीधर, अंकित पुत्र देवराज, अभिषेक पुत्र त्रिलोक चंद, मुनीश पुत्र सुरेश कुमार और राहुल पुत्र संजय कुमार शामिल हैं।

पंचायत प्रधान निर्मल कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि पंचायत युवकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने बताया कि इस पंचायत के युवक नियांडा टीका में स्थित मैदान में भर्ती के लिए अभ्यास करते हैं। इससे पहले पंचायत के लगभग 50 युवा सेना में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेना में चयनित इन युवाओं ने बिना किसी विशेष ट्रेनिंग या कोचिंग का सहारा नहीं लिया है। विकास चौधरी को उक्त भर्ती प्रक्रिया के दौरान दौड़ में प्रथम आने पर बतौर इनाम 1100 रुपये दिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें