फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हिमाचल के चेतन जुनेजा ने जॉर्डन में जीता कांस्य पदक

Wed, 16 Mar 2022 11:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)

सार

चेतन ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जापान, ईरान और उजबेकिस्तान के बॉक्सरों को मात देकर कांस्य पदक जीता। चेतन ने क्वार्टर फाइनल में ईरान के खिलाड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
विज्ञापन
चेतन जुनेजा ने जॉर्डन में जीता कांस्य पदक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित छावनी परिषद सुबाथू के समीप रविदासपुरा के रहने वाले चेतन जुनेजा ने जॉर्डन में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। चेतन ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जापान, ईरान और उजबेकिस्तान के बॉक्सरों को मात देकर कांस्य पदक जीता। चेतन ने क्वार्टर फाइनल में ईरान के खिलाड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

विज्ञापन


हालांकि वह सेमीफाइनल में हार गया। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस जीत पर चेतन के घर में बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है। वहीं बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश भंडारी समेत अन्य कोच समूह ने चेतन को बधाई दी है और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें