फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: अर्शिता कानगो गूगल में बनीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 60 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज

Thu, 16 Jul 2026 07:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा (हमीरपुर)।

सार

हमीरपुर जिले की नगर पंचायत भोटा की अर्शिता कानगो का चयन गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ। उन्होंने गूगल के बंगलूरू कार्यालय में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
अर्शिता कानगो गूगल में बनीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नगर पंचायत भोटा की अर्शिता कानगो का चयन गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ। उन्होंने गूगल के बंगलूरू कार्यालय में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। उनका वार्षिक पैकेज 60 लाख रुपये है। अर्शिता ने दसवीं भोटा के एक निजी स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर से पूरी की।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने वर्ष 2025 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। बीटेक के बाद उनका चयन जेपी मॉर्गन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ। वहां कार्यभार संभालने के करीब दो माह बाद ही उन्होंने गूगल की चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में चयनित हो गईं। अर्शिता के पिता राविन देव हमीरपुर डाकघर में प्रधान डाकपाल हैं, जबकि माता कल्पना गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन डेंटल सर्जन हैं। 

विज्ञापन

ट्रिपल आईटी ऊना के 70 प्रशिक्षुओं की राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक सहभागिता
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना में एआईसीटीई समर्थन इंटर्नशिप कनेक्ट कार्यक्रम 2026–27 का समापन वीरवार को हुआ। शोध आधारित इंटर्नशिप कार्यक्रम में पीएम-यूएसपीवाई के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा पूर्वोत्तर राज्यों के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हुए। संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि एआईसीटीई समर्थन इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत ट्रिपल आईटी ऊना का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। 100-100 इंटर्नशिप सीटों के लिए चयनित चार संस्थानों में ट्रिपल आईटी ऊना, एनआईटीटीटीआर भोपाल, आईआईआईटी भागलपुर तथा आईआईआईटीडीएम में ट्रिपल आईटी ऊना ने 70 प्रशिक्षुओं के नामांकन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक सहभागिता दर्ज की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें