अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के 70 रिक्त भरे जाएंगे। इसके लिए 21 जुलाई को भर्ती प्रक्रिया होगी। 43 पद ब्रॉड स्पेशलिटी और 27 पद सुपर स्पेशलिटी के भरे जाएंगे। ब्रॉड स्पेशलिटी में 10 पद एनेस्थीसिया के हैं। इसके अलावा, रेडियोडायग्नोसिस/रेडियोलॉजी, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी में पांच-पांच, पीडियाट्रिक्स में तीन, जनरल मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्री रोग व पैथोलॉजी में दो-दो पद रिक्त हैं। वहीं एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, सीएमएफ, डर्मेटोलॉजी, जनरल सर्जरी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, फिजिकल मेडिसिन एवं पुनर्वास, फिजियोलॉजी, रेडियोथैरेपी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक में एक-एक पद भरेंगे। सुपर स्पेशलिटी के 27 पदों में कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस), क्रिटिकल केयर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी व यूरोलॉजी में दो-दो पद हैं। इसके अलावा बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्रिनोलॉजी, गायने ऑन्कोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर व रूमेटोलॉजी एवं क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी में एक-एक पद भरे जाएंगे।