फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में नेपाली मूल की चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिस्त्री का काम करने वाले बिहार निवासी 28 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मामला वीरवार का है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस रातभर उसे तलाशती रह। शुक्रवार सुबह ठियोग के छैला के पास आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई करने में जुट गई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वीरवार को काम करने गई थी। पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय युवक सुबह साढ़े 11 बजे घर में दाखिल हुआ और अकेला देखकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल करवाया गया है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने पुष्टि की है। बताया कि आरोपी एक साल से पीड़िता के पड़ोस में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत कोटखाई थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें