हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। कांगड़ा में 70 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 158 नए मामले आए हैं। शिमला जिले में 30, मंडी 29, चंबा 22, कांगड़ा 19, कुल्लू 13, किन्नौर 11, हमीरपुर 10, बिलासपुर आठ, सोलन पांच, लाहौल-स्पीति चार, ऊना चार और सिरमौर में तीन नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 209 मरीज ठीक हुए हैं।
अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 202440 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 197369 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1579 हैं। प्रदेश में अब तक 3465 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 12040 लोगों के सैंपल लिए गए। चंबा और शिमला को छोड़कर सभी जिलों में सक्रिय केस 200 से कम हो गए हैं।
किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 261
शिमला 239
सोलन 71
मंडी 191
चंबा 240
सिरमौर 59
ऊना 112
बिलासपुर 107
हमीरपुर 113
कुल्लू 121
किन्नौर 52
लाहौल-स्पीति13