फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: नालागढ़ में स्कूल बस के नीचे आने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 28 May 2024 08:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)

सार

नाालगढ़ के अभीपुर गांव में डेढ़ साल के बच्चे की स्कूल बस के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाालगढ़ के अभीपुर गांव में डेढ़ साल के बच्चे युवराज पुत्र सुनील कुमार की स्कूल बस के नीचे आने से मौत हो गई। बच्चा अपनी दादी के साथ बड़े भाई को स्कूल बस में चढ़ाने आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सुनील कुमार का बेटा नालागढ़ में एक निजी स्कूल में पढ़ता है। बच्चे को बस में चढ़ाने के लिए सुनील कुमार की मां आई थीं। उन्होंने अपने पोते को बस में चढ़ा दिया। बस चालक गुरदीप ने बच्चे के चढ़ने के बाद बस चला दी। इसी दौरान अपनी दादी के साथ आया सुनील का छोटा बेटा युवराज दादी का हाथ छुड़ाकर अपने भाई के साथ बस में जाने के लिए दौड़ गया। स्कूल बस तब तक चल चुकी थी।

युवराज बस में तो नहीं चढ़ पाया, लेकिन बस के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने स्कूल बस चालक सल्लेवाल निवासी गुरदीप सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें