शिमला के भौंट पंचायत के स्लेच गांव के पास देर शाम हुई कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शनिवार शाम करीब सात बजे स्लेच गांव के पास कार खाई में गिरी। इसके चलते कार में सवार दो स्थानीय युवक सुरेंद्र और राजेश की मौत हो गई। जबकि शीतल और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है।
घायलों का आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने बताया है कि घायल महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। दो युवकों की मौत हो गई है। उधर, लक्कड़ बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।