फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर खाई में गिरी कार, एक की मौत

Sat, 06 Jun 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा के सर्किट हाऊस के नजदीक एक ऑल्टो कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक का नारकंडा अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक नारकंडा से ननखड़ी खोलाघाट की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस चौकी नारकंडा से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे दो युवक ऑल्टो केटैन एचपी 03 डी 0403 में नारकंडा से ननखड़ी जाहू की ओर जा रहे थे। नारकंडा सर्किट हाऊस के पास चालक ने अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार के चालक एंव मालिक संजय उर्फ संजू (34) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र (22) बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए नारकंडा अस्पताल में लाया गया है। सड़क से नीचे गिरने पर कार में आग लग गई। पुलिस के दल ने स्थानीय लोगों की मद्द से मृतक और घायल को घटनास्थल से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें