फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Kullu: पतलीकूहल में जीप और कार में टक्कर, चार पर्यटकों समेत सात घायल

Wed, 15 Jun 2022 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

पतलीकूहल में एक जीप और पर्यटकों की कार में टक्कर हो गई है। इसमें चार पर्यटकों समेत सात लोग घायल हो गए। इसमें तीन सैलानियों की हालत गंभीर है। इन्हें कुल्लू अस्पताल में दाखिल किया गया। एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें नेरचौक रेफर किया है। 
विज्ञापन
accident kullu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे तीन स्थित पतलीकूहल में एक जीप और पर्यटकों की कार में टक्कर हो गई है। इसमें चार पर्यटकों समेत सात लोग घायल हो गए। इसमें तीन सैलानियों की हालत गंभीर है। इन्हें कुल्लू अस्पताल में दाखिल किया गया। एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें नेरचौक रेफर किया है। घटना बुधवार सुबह 5:30 बजे के आसपास पतलीकूहल के पास हुई है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह पतलीकूहल के पास कुल्लू से मनाली की तरफ जा रही कार मनाली की तरफ से आ रही जीप से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सैलानियों की कार को भारी नुकसान पहुंचा। सूचना के बाद पुलिस ने सबसे पहले स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को वाहन निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान अशोक कुमार जैन (66) पुत्र स्व. भूरा लाल जैन निवासी बी-217आरके कॉलोनी भिड़वाला राजस्थान, शकुंतला देवी (64) पत्नी अशोक कुमार जैन निवासी बी-217 आरके कॉलोनी भिड़वाला राजस्थान तथा शिल्पा जैन (41) पत्नी अंकति जैन निवासी बी-217आरके कॉलोनी भिड़वाला राजस्थान की हालत गंभीर है।

इसमें शकुंतला जैन को चिकित्सकों ने कुल्लू से नेरचौक के लिए रेफर किया है। अंकित जैन  (43) पुत्र अशोक कुमार जैन निवासी बी-217आरके कॉलोनी भिड़वाला राजस्थान तथा चालक दिलखुश माली (24) पुत्र बल्लू राम माली निवासी शाहापूरा भिलवाड़ा राजस्थान की हल्की चोटें लगी हैं। वहीं जीप में सवार आशीष ठाकुर (22) पुत्र इंद्र सिंह गांव कठांडा निरमंड कुल्लू तथा विशाल (24) पुत्र विशन लाल रायसन कुल्लू को भी हल्की चोट आई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें